UP Scholarship 2026: New Registration, Fresh Login, Renewal & Status Check 

UP Scholarship 2026–27 योजना का मुख्य उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के छात्रों (SC, ST, OBC, सामान्य एवं अल्पसंख्यक) को शिक्षा जारी रखने के लिए वित्तीय सहायता प्रदान करना है। इस योजना के अंतर्गत कक्षा 9 से लेकर पोस्ट-ग्रेजुएशन तक पढ़ाई कर रहे छात्रों को छात्रवृत्ति दी जाती है। पात्र छात्रों को कोर्स और श्रेणी के अनुसार अधिकतम लगभग ₹50,000 तक की राशि DBT के माध्यम से सीधे उनके बैंक खाते में ट्रांसफर की जाती है।
यह छात्रवृत्ति कक्षा 9, 10, 11, 12, ग्रेजुएशन, पोस्ट-ग्रेजुएशन, डिप्लोमा और विभिन्न प्रोफेशनल कोर्स के छात्रों के लिए उपलब्ध है।

यूपी सरकार ने छात्रवृत्ति राशि प्राप्त करने के लिए छात्र के बैंक खाते का आधार से सीड होना अनिवार्य कर दिया है। इससे छात्रवृत्ति की राशि सीधे लाभार्थी के खाते में DBT के माध्यम से ट्रांसफर की जाती है।

UP Scholarship OTR Registration 2026–27

UP Scholarship आवेदन करने से पहले OTR (One Time Registration) करना अनिवार्य है। बिना OTR नंबर के आवेदन नहीं किया जा सकता।

Otr UP Scholarship

  • अपने वेब ब्राउज़र में सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट https://scholarship.up.gov.in/ पर जाएँ। 
  • उसके बाद होमपेज पर “OTR पंजीकरण करें” option पर क्लिक करें
OTR Registration
  • अब अपना वर्ग/जाति समूह का चुनाव करें.
  • सामान्य वर्ग (General)
  • अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) (अल्पसंख्यक पिछड़ा वर्ग को छोड़कर)
  • अनुसूचित जाति
  • अनुसूचित जनजाति (SC)
  • अल्पसंख्यक वर्ग (minority)
  • मोबाइल नंबर दर्ज कर Generate OTP पर क्लिक करें
  • OTP, आधार विवरण आदि दर्ज कर OTR पूरा करें
  • OTR नंबर सुरक्षित रखें
OTR

UP Scholarship Portal पर आवेदन प्रक्रिया (Fresh & Renewal)

UP Scholarship आवेदन दो प्रकार से किया जाता है:

Fresh Candidate: जो पहली बार आवेदन कर रहे हैं
Renewal Candidate: जिन्होंने पिछले वर्ष छात्रवृत्ति प्राप्त की थी

Scholarship UP के लिए पात्रता मानदंड

राष्ट्रीयता

  • आवेदक भारतीय नागरिक होना चाहिए
  • उत्तर प्रदेश का स्थायी निवासी होना आवश्यक

शैक्षणिक योग्यता (Educational Qualification)

छात्र जिस कक्षा या कोर्स में पढ़ रहा है, उसके अनुसार पात्रता निर्धारित की जाती है।

Pre-Matric Scholarship (कक्षा 9–10)

  • छात्र ने कम से कम कक्षा 8 पास की हो।
  • छात्र वर्तमान में कक्षा 9 या 10 में किसी मान्यता प्राप्त स्कूल में अध्ययनरत हो।
  • स्कूल सरकार से मान्यता प्राप्त होना चाहिए।

यह छात्रवृत्ति उन छात्रों के लिए है जो माध्यमिक स्तर पर पढ़ाई जारी रखना चाहते हैं और आर्थिक कारणों से पढ़ाई छोड़ने की स्थिति में हैं।

Post-Matric Scholarship (कक्षा 11–12)

  • छात्र ने कक्षा 10 (हाई स्कूल) उत्तीर्ण की हो।
  • वर्तमान में कक्षा 11 या 12 में नामांकित हो।
  • संस्थान मान्यता प्राप्त होना चाहिए।

यह स्कॉलरशिप इंटरमीडिएट स्तर के छात्रों को दी जाती है ताकि वे आगे की पढ़ाई जारी रख सकें।

Higher Education (उच्च शिक्षा)

निम्नलिखित कोर्स में अध्ययनरत छात्र आवेदन कर सकते हैं:

  • स्नातक (Graduation – BA, BSc, BCom, BTech आदि)
  • परास्नातक (Post Graduation – MA, MSc, MCom आदि)
  • प्रोफेशनल कोर्स (MBA, MCA, MBBS, Engineering आदि)
  • डिप्लोमा कोर्स
  • पीएचडी या अन्य शोध कार्यक्रम

शर्त यह है कि छात्र किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/संस्थान में नियमित रूप से अध्ययनरत हो।

आय सीमा

Pre-Matric

  • General/SC/ST: ₹2.5 लाख वार्षिक
  • OBC: ₹2 लाख वार्षिक

Post-Matric

  • SC/ST: ₹2.5 लाख वार्षिक
  • अन्य वर्ग: ₹2 लाख वार्षिक

आय प्रमाण पत्र हाल ही में जारी (आमतौर पर 6 महीने के अंदर) होना चाहिए। आय सीमा परिवार की कुल वार्षिक आय के आधार पर तय की जाती है।

Scholarship UP के लिए आवश्यक दस्तावेज

  • आधार कार्ड (बैंक से लिंक)
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • आय प्रमाण पत्र
  • जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू)
  • निवास प्रमाण पत्र
  • बैंक पासबुक
  • पिछली कक्षा की मार्कशीट
  • फीस रसीद
  • नामांकन संख्या
  • मोबाइल नंबर व ईमेल

UP Scholarship Fresh Registration प्रक्रिया

  • अपने मोबाइल या कंप्यूटर में ब्राउज़र खोलकर scholarship.up.gov.in वेबसाइट पर जाएँ।
  • होमपेज पर Student सेक्शन में जाकर New Registration विकल्प पर क्लिक करें।
UP Scholarship fresh Registration
  • अपनी पढ़ाई के अनुसार श्रेणी चुनें:
    1. Pre-Matric – कक्षा 9 और 10
    2. Post-Matric – कक्षा 11–12, ग्रेजुएशन, डिप्लोमा, पोस्ट-ग्रेजुएशन
  • अब स्क्रीन पर दिख रहे OTR (One Time Registration) नंबर को सावधानी से दर्ज करें।
  • OTR भरने के बाद आवेदन फॉर्म खुलेगा।
  • फॉर्म में व्यक्तिगत जानकारी, शैक्षणिक विवरण और स्कूल/कॉलेज की जानकारी सही-सही भरें।
  • आगे के उपयोग के लिए अपना लॉगिन पासवर्ड बनाएं।
  • पूरी जानकारी एक बार ध्यान से जांच लें।
  • सही होने पर फॉर्म Submit कर दें।
  • submit करने के बाद प्राप्त Registration Number को स्क्रीनशॉट या प्रिंट निकालकर सुरक्षित रखें — आगे लॉगिन और आवेदन ट्रैक करने में यही काम आएगा।

Scholarship UP Fresh Login कैसे करें

  • UP Scholarship Login के लिए अपने मोबाइल या कंप्यूटर के ब्राउज़र में UP Scholarship की आधिकारिक वेबसाइट खोलें।
  • होमपेज पर Student Section में जाकर Fresh Login विकल्प पर क्लिक करें।
  • अपनी कक्षा/श्रेणी (Pre-Matric या Post-Matric) का चयन करें।
Renewal Login
  • लॉगिन पेज पर Registration Number, Password, OTR Number और Captcha Code दर्ज करके Submit करें।
click submit
  • लॉगिन के बाद आवेदन फॉर्म खुल जाएगा, जिसमें शैक्षणिक विवरण, पता, बैंक खाता जानकारी और फीस से संबंधित जानकारी भरें।
  • इसके बाद आधार से जुड़े मोबाइल नंबर पर प्राप्त OTP दर्ज कर Aadhaar OTP Verification पूरा करें।
  • अब आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें, जैसे: आय प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू), फीस रसीद और बैंक पासबुक।
  • सभी जानकारी जाँचने के बाद फॉर्म Final Submit करें और आवेदन का प्रिंटआउट निकाल लें।
Download Applicaton Form
  • भरे हुए आवेदन फॉर्म की हार्ड कॉपी अपने स्कूल या कॉलेज में जमा करें।
  • संस्थान द्वारा दस्तावेजों का सत्यापन पूरा होने पर आपका आवेदन लॉक कर दिया जाएगा और आगे की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।
यदि आवेदन में किसी प्रकार की गलती रह जाती है, तो निर्धारित समय अवधि में ऑनलाइन करेक्शन करने का विकल्प पोर्टल पर उपलब्ध रहता है।

UP Scholarship Renewal Login प्रक्रिया (2026–27)

  • अपने ब्राउज़र में UP Scholarship पोर्टल खोलें।
  • होमपेज के Student Section → Renewal Login पर क्लिक करें।
Up Schoarship Renewal Login
  • लॉगिन पेज पर पिछला Registration Number, Date of Birth, Password और OTR Number दर्ज करें।
  • लॉगिन करने के बाद पिछला आवेदन फॉर्म दिखाई देगा।
  • सभी व्यक्तिगत और शैक्षणिक विवरण ध्यान से जांचें और आवश्यकता होने पर Edit/Modify करके सुधारें।

अब नई जानकारी अपडेट करें:

  • वर्तमान कक्षा/कोर्स
  • नवीनतम फीस रसीद का विवरण
  • बैंक खाता विवरण (IFSC, खाता नंबर)

इसके बाद आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें:

  • फीस रसीद
  • आय प्रमाण पत्र
  • जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू)
  • बैंक पासबुक कॉपी
  • सभी जानकारी जाँचने के बाद Final Submit पर क्लिक करें — यही आपका Renewal आवेदन पूरा होने का अंतिम चरण है।

Up Scholarship Status Check 2026 Step-By- Step Procedure

  • अपने मोबाइल या कंप्यूटर के ब्राउज़र में UP Scholarship की आधिकारिक वेबसाइट खोलें।
  • होमपेज पर दिए गए Status विकल्प पर क्लिक करें और Application Status लिंक चुनें।
UP Scholarship Status Check
  • नए पेज पर अपना Registration Number, जन्मतिथि (DOB) और Captcha Code सही-सही दर्ज करें।
  • सभी जानकारी भरने के बाद Submit/Search बटन पर क्लिक करें।
UP Scholarship Status
  • क्लिक करते ही आपकी UP Scholarship Status 2026 स्क्रीन पर दिखाई दे जाएगी, जहाँ आवेदन की स्थिति, सत्यापन (Verification) और भुगतान (Payment) से जुड़ी जानकारी देख सकते हैं।
इसके अलावा, छात्र https://pfms.nic.in/ पोर्टल पर जाकर “Know Your Payment” विकल्प का उपयोग कर सकते हैं। वहाँ बैंक खाता संख्या दर्ज करने पर वे यह जांच सकते हैं कि उनकी छात्रवृत्ति राशि उनके खाते में क्रेडिट हुई है या नहीं।
Pfms portal

UP Scholarship Online Application Correction

  • सुधार (Correction) अवधि में UP Scholarship की आधिकारिक वेबसाइट scholarship up gov in खोलें।
  • अपना Registration Number और Password दर्ज करके लॉगिन करें।
  • डैशबोर्ड में दिए गए “Edit Application” या “Application Correction” विकल्प पर क्लिक करें।
  • आवेदन फॉर्म में मौजूद गलतियों को ध्यानपूर्वक सुधारें।
  • सभी बदलाव करने के बाद फॉर्म को दोबारा Submit करें।
  • संशोधित (Corrected) आवेदन का प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रखें।
  • यदि आवश्यक हो, तो सुधारित फॉर्म अपने संबंधित स्कूल/कॉलेज में जमा करें।

संस्थान सत्यापन

  • छात्र द्वारा आवेदन सबमिट करने के बाद संस्थान अपने पोर्टल पर Institution Login करता है।
  • संबंधित छात्र का फॉर्म खोलकर व्यक्तिगत जानकारी, शैक्षणिक विवरण, फीस और अपलोड किए गए दस्तावेजों की जांच की जाती है।
  • सभी विवरण सही पाए जाने पर आवेदन को Verify/Forward कर दिया जाता है।
  • यदि कोई कमी या गलती मिलती है, तो आवेदन Return/Reject कर दिया जाता है ताकि छात्र उसमें सुधार कर सके।
  • सत्यापन पूरा होने पर आवेदन लॉक कर आगे की प्रक्रिया के लिए भेज दिया जाता है।

UP Scholarship Amount Details 2026

UP Pre-Metric Scholarship – यूपी प्री-मैट्रिक स्कॉलरशिप राशि (कक्षा 9–10)

वर्ग (Category)छात्रवृत्ति राशि
अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC)₹150 प्रति माह + ₹750 वार्षिक तदर्थ अनुदान
अनुसूचित जाति (SC)दिवा छात्र: ₹3500 प्रति वर्षआवासीय छात्र: ₹7000 प्रति वर्ष
अनुसूचित जनजाति (ST)₹225 प्रति माह + ₹750 वार्षिक तदर्थ अनुदान
अल्पसंख्यक वर्ग₹225 प्रति माह + ₹750 वार्षिक तदर्थ अनुदान
सामान्य वर्ग₹3000 प्रति वर्ष
अस्वच्छ पेशा वर्गदिवा छात्र: ₹3500 प्रति वर्षआवासीय छात्र: ₹8000 प्रति वर्ष

UP Post-Metric Scholarship – यूपी पोस्ट-मैट्रिक स्कॉलरशिप राशि (कक्षा 11 से उच्च शिक्षा)

OBC एवं अल्पसंख्यक वर्ग

समूहदिवा छात्रआवासीय छात्र
समूह I₹500 प्रति माह₹1200 प्रति माह
समूह II₹530 प्रति माह₹820 प्रति माह
समूह III₹300 प्रति माह₹570 प्रति माह
समूह IV₹230 प्रति माह₹380 प्रति माह

सामान्य, अनुसूचित जाति (SC) एवं अनुसूचित जनजाति (ST)

समूहदिवा छात्रआवासीय छात्र
समूह I₹7000 प्रति वर्ष₹13500 प्रति वर्ष
समूह II₹6500 प्रति वर्ष₹9500 प्रति वर्ष
समूह III₹3000 प्रति वर्ष₹6000 प्रति वर्ष
समूह IV₹2500 प्रति वर्ष₹4000 प्रति वर्ष

यूपी छात्रवृत्ति हेल्पलाइन नंबर – UP Scholarship Helpline Number

विभागहेल्पलाइन नंबरउपलब्धता
समाज कल्याण विभाग, UP0522-3538700सामान्य पूछताछ
पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग (OBC)18001805131टोल-फ्री

UP Scholarship Portal के मुख्य उद्देश्य

  • उत्तर प्रदेश के छात्रों को उनकी शिक्षा जारी रखने के लिए आर्थिक सहयोग प्रदान करना।
  • आर्थिक रूप से कमजोर और जरूरतमंद विद्यार्थियों को पढ़ाई बीच में छोड़ने से बचाना।
  • SC, ST, OBC, अल्पसंख्यक तथा सामान्य वर्ग के पात्र छात्रों को समान अवसर उपलब्ध कराना।
  • माध्यमिक स्तर से लेकर उच्च शिक्षा तक ड्रॉपआउट दर को कम करना।
  • प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को आर्थिक अभाव के कारण शिक्षा से वंचित न होने देना।
  • छात्रों में शिक्षा के प्रति जागरूकता, रुचि और निरंतरता को बढ़ावा देना।
  • छात्रवृत्ति राशि को DBT के माध्यम से सीधे बैंक खाते में भेजकर पारदर्शी और भ्रष्टाचार-मुक्त व्यवस्था सुनिश्चित करना।

Scholarship UP लाभ (Benefits)

  • पूरी तरह ऑनलाइन प्रक्रिया: आवेदन डिजिटल माध्यम से होने के कारण छात्रों को सरकारी कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ते, जिससे समय और श्रम की बचत होती है।
  • पारदर्शी सिस्टम: छात्र अपने आवेदन की स्थिति ऑनलाइन कभी भी देख सकते हैं, जिससे प्रक्रिया स्पष्ट और भरोसेमंद रहती है।
  • तेज़ स्वीकृति: ऑनलाइन सत्यापन और डिजिटल प्रक्रिया के कारण आवेदन की जांच जल्दी होती है और भुगतान समय पर मिलता है।
  • समावेशी योजना: यह छात्रवृत्ति आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग, SC, ST, OBC, अल्पसंख्यक तथा दिव्यांग छात्रों सहित विभिन्न श्रेणियों के विद्यार्थियों के लिए उपलब्ध है।
यूपी स्कॉलरशिप के लिए आवेदन करने वाले सभी छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे UP scholarship last date 2026 से पहले अपनी आवेदन एवं सुधार प्रक्रिया को पूरा करें। अंतिम समय में आवेदन करने पर वेबसाइट पर अधिक भीड़, तकनीकी समस्या या दस्तावेज़ अपलोड में परेशानी हो सकती है।

FAQs

क्या हर साल आवेदन करना होगा?

हाँ, यदि स्कॉलरशिप रिन्यूएबल है तो हर वर्ष Renewal करना होगा।

स्टेटस Reject दिखे तो क्या करें?

कारण जांचें, गलती सुधारें और दोबारा सबमिट करें या हेल्पलाइन से संपर्क करें।

Registration Number कैसे मिलेगा?

सफल रजिस्ट्रेशन के बाद सिस्टम एक Registration Slip जनरेट करता है और ई-मेल पर भी भेजता है — इसे सुरक्षित रखें।

Updates On WhatsApp
Scroll to Top

Proda Login

gem visa login

Atomic Wallet Download

Jaxx Liberty Wallet

Jaxx Wallet Download